अपने प्रिंटर को सेटअप करने के लिए नीचे प्रदान निर्देशों का पालन करें।
हार्डवेयर सेटअप
प्रिंटर के हार्डवेयर को सेटअप करने, जैसे कि इंक भरना या इंक काट्रिज को इंस्टॉल करना और कागज़ लोड करना, के बारे में विवरण के लिए कागज़ सेटअप मैन्युअल देखें।
ड्राइवर इंस्टॉलेशन
जब आप प्रिंटर का हार्डवेयर सेटअप समाप्त कर लें फिर ड्राइवर इंस्टॉल करें। इस CD में निम्नलिखित पथ पर ड्राइवर मौजूद हैं:
प्रिंटर ड्राइवर
\Driver\Printer\Driver
स्कैनर ड्राइवर (केवल मल्टीफ़ंक्शन प्रिंटर)
\Driver\Scanner2\Driver
Fax Utility (केवल मल्टीफ़ंक्शन प्रिंटर)
\Apps\FaxUtility
PCL या PS3 (PostScript3) प्रिंटर ड्राइवर (केवल समर्थित प्रिंटर):
प्रिंटिंग की कुछ सुविधाएँ PCL और PS3 ड्राइवरों के साथ उपलब्ध नहीं हैं। प्रिंटिंग की सभी सुविधाओं का उपयोग करने के लिए, ऊपर उल्लिखित प्रिंटर ड्राइवर को इंस्टॉल करें।
आपका प्रिंटर PCL या PS3 प्रिंट भाषाओं का समर्थन करता है यह सुनिश्चित करने के लिए उपयोगकर्ता गाइड देखें, और फिर ड्राइवर को इंस्टॉल करने के लिए निर्देशों का पालन करें।
|
PCL प्रिंटर ड्राइवर
\Driver\PCLUniversal\
या
\Driver\Universal\
PS3 (PostScript3) प्रिंटर ड्राइवर
\Driver\PostScript
नेटवर्क कनेक्शन और कॉन्फ़िगरेशन
LAN केबल से कनेक्ट करें या नेटवर्क से बगैर तार कनेक्ट करने के लिए प्रिंटर के कंट्रोल पैनल का उपयोग करें। नेटवर्क सेटिंग्स कॉन्फ़िगर करने के लिए EpsonNet Config डाउनलोड करें और चलाएँ।
मैन्युअल और सॉफ़्टवेयर डाउनलोड करना
आप Epson समर्थन वेबसाइट से मैन्युअल और अन्य सॉफ़्टवेयर डाउनलोड कर सकते हैं।